अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भव्य योग शिविर का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर / जमशेदपुर :-  11वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक सह विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम श्रीनाथ विश्वविद्यालय के योगा एवं नेचुरोपैथी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री सायन मंडल तथा (व्याख्याता) सुश्री श्रुति के सफल प्रयास से संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग शरीर को निरोग रखता है। यह मन को एकाग्र करने में भी सहायता करता है, इसलिए हमे योग के महत्व को समझना चाहिए। इसी संदर्भ में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डा भाव्या भूषण ने कहा कि योग हमारे जीवन को परिवर्तित देता है साथ ही योग से तनाव कम होता है।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताऐ भी आयोजित हुई। कई रंगा रंग मनमोहक कार्यक्रम विद्यार्थियो द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन की छात्राओ द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम मे विद्यार्थी , सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।

Advertisements
See also  साझा नागरिक मंच ने पानीपत मजदूर आंदोलन के समर्थन और ईरान पर अमेरिकी आक्रमण के विरोध में सभा की

Thanks for your Feedback!

You may have missed