घने कोहरे की वजह से 2 ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, जिंदा जलने से एक ड्राइवर की हुई मौत

0
Advertisements
Advertisements

Agra: उत्तर भारत में घना कोहरा तमाम सड़क हादसों की वजह बनता जा रहा है। इसी कड़ी में आगरा-इटावा-कानपुर 6 लेन वाले हाईवे पर घने कोहरे के कारण 2 ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर कैबिन में फंस गया और आग लगने से जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार देर रात पक्का बाग ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे-2 पर हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम हो गया था जो क्रेन द्वारा ट्रक हटाए जाने के बाद ही खत्म हो पाया।इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बीती रात ये मौत का तांडव देखने को मिला. बताया गया कि तेज रफ्तार और कम विजिबिलिटी के चलते ये सड़क हादसा हुआ. आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया और कोहरे के चलते पीछे चल रहे ट्रक को वक्त नहीं मिला, जिसके बाद ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई और एक चालक की केबिन के अंदर ही जलकर मौत हो गई. जब तक आग को बुझाया गया, तब तक ट्रक चालक पूरी तरह से झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी. बताया गया है कि जिस ट्रक के ड्राइवर की जलकर मौत हुई, वो हरियाणा से बनारस जिप्सम लादकर ले जा रहा था. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं, जिन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने रास्ता क्लियर किया और बाकी वाहनों को टॉर्च से इशारा कर वहां से सुरक्षित निकाला.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed