गाजियाबाद में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, स्किन मलहम बेटनोवेट जैसी दवाइयां नकली बन रही थी
Advertisements

Advertisements

Saraikela : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद में नकली दवाओं की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो आरोपियों गौरव भगत और श्रीराम उर्फ विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि स्किन रोगों में इस्तेमाल होने वाली बेटनोबेट जैसी क्रीम भी नकली तरीके से तैयार की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान करीब 2.30 करोड़ रुपये मूल्य का नकली दवा और कच्चा माल जब्त किया गया है. आरोपियों के नेटवर्क से उत्तर भारत के कई राज्यों में इन नकली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी. मामले में आगे की जांच जारी है.
Advertisements


Advertisements


