दिल्ली पुलिस की SWAT टीम में तैनात कांस्टेबल की दर्दनाक मौत,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्टेबल की मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति के हमले के बाद महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. महिला कॉन्स्टेबल दिल्ली पुलिस की SWAT टीम में तैनात थी. महिला कॉन्स्टेबल का नाम काजल था. आरोप है कि उनके पति अंकुर ने उन पर हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई. आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस के मुताबिक, यह घटना 22 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में हुई। काजल और उनके पति अंकुर के बीच घरेलू हिंसा को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपी अंकुर ने झगड़े के दौरान काजल पर बेरहमी से हमला किया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। हमले के बाद अंकुर ने घायल काजल को मोहन गार्डन स्थित तारक अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत नाजुक देखकर उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। 27 जनवरी 2026 को इलाज के दौरान काजल ने दम तोड़ दिया।काजल 2022 में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुई थीं और फिलहाल स्पेशल सेल की SWAT टीम में कमांडो के तौर पर तैनात थीं। उनकी शादी 2023 में अंकुर से हुई थी, जो रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर दिल्ली कैंट में तैनात है। आरोपी अंकुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि हत्या के इस मामले में सभी एंगल से गहराई से जांच की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed