देवघर में लगेगा भक्ति और राष्ट्रीय चेतना का संगम: त्रिकुट पर्वत पर होगी 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की स्थापना, राज्यपाल और RSS सरकार्यवाह रहेंगे मौजूद…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/झारखंड: शनिवार को देवघर त्रिकुट पर्वत के श्री मंगल धाम में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार देवघर पहुंचेंगे। वे सड़क मार्ग से रांची से देवघर आएंगे और सर्किट हाउस में थोड़ी देर विश्राम करने के बाद दोपहर 2 बजे श्री मंगल धाम पहुंचेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह भव्य कार्यक्रम सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन भी देंगे।

इस कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम, दिल्ली से आए निखिल नंदा, सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश देवालिया सहित कई गणमान्य अतिथि भी भाग लेंगे।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

  • सुबह 8:30 से 10 बजे तक – सुंदरकांड पाठ
  • 10 से 11 बजे तक – सामूहिक 108 हनुमान चालीसा पाठ
  • 11 से 12 बजे तक – हवन
  • दोपहर 12 से 2 बजे तक – संगीतमय हनुमान आराधना
  • दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक – भूमि पूजन एवं प्रमुख अतिथियों का संबोधन

यह आयोजन श्रद्धा और संगठन की भावना का प्रतीक बनेगा, जहां धार्मिक उत्साह के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में जुटे प्रमुख विचारक भी एक मंच पर दिखाई देंगे। त्रिकुट पर्वत पर प्रस्तावित 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए एक नए अध्यात्मिक केंद्र का निर्माण करेगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed