नौवें राउंड में कांटे की टक्कर, इथन वाज़ और शुभी गुप्ता ने बढ़त बरकरार रखी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में सोमवार को खेले गए नौवें राउंड के मुकाबलों के साथ ही प्रतियोगिता अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर गई है. खिताब की दौड़ में शामिल शीर्ष खिलाड़ियों के बीच मुकाबले लगातार रोमांचक होते जा रहे हैं. नौवें राउंड में कई अहम जीत, ड्रॉ और अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिले, जिससे अंक तालिका में स्थिति और भी दिलचस्प हो गई है. बालक वर्ग के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में गोवा के अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) इथन वाज़ ने शानदार रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए काले मोहरों से आंध्र प्रदेश के आईएम मोहम्मद इमरान को पराजित किया. दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबे समय तक चला. यह मुकाबला मध्य खेल के बाद निर्णायक मोड़ पर पहुंचा, जहां इथन वाज़ ने अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाया. इस जीत के साथ इथन वाज़ ने अंक तालिका में पहला स्थान मजबूत कर लिया और खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाया. एक अन्य शीर्ष बोर्ड मुकाबले में तेलंगाना के विग्नेश अद्वैत वेमुला और असम के आईएम मयंक चक्रवर्ती के बीच मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जो अंततः ड्रॉ पर समाप्त हुआ. राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैंपियनशिप अब अपने अंतिम और निर्णायक राउंड्स की ओर बढ़ रही है. आगामी मुकाबलों में खिताब, पदक और शीर्ष सम्मान के लिए खिलाड़ियों के बीच संघर्ष और भी तीव्र होने की उम्मीद है, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर पहुंच गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed