पुलिस से बचकर भाग रही थी 21 साल की युवती, चौथी मंजिल से गिर गई नीचे

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: पुलिस से बचने के चक्कर में एक 21 साल की युवती ने बालकनी से भागने की कोशिश की। ये महिला चौथी मंजिल से भाग रही थी, लेकिन पाइप से बैलेंस बिगड़ा और वे चौथी मंजिल से गिर गई। इस मामले में महिला के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है।महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी अपने 7 दोस्तों के साथ बेंगलुरु के ब्रूकफील्ड में स्थित सी एस्टा लॉज गई थी।21 साल की महिला और उसके सभी दोस्तों ने देर रात 1 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक के लिए तीन कमरे बुक किए थे, जहां देर रात पार्टी चली। इस पार्टी से वहां आस-पास रहने वाले लोगों को शोर से परेशानी हुई, तो उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करके पुलिस से शिकायत की।बेंगलुरु पुलिस जानकारी मिलने के साथ ही होटल में पहुंची और शोर कर रहे इस ग्रुप को फटकार लगाई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इन सभी लोगों को बताया कि इनके शोर-शराबे की वजह से आस-पास के लोगों को दिक्कत हो रही है।पुलिस को इस मामले में देखकर 21 साल की वो लड़की घबरा गई और बचने की कोशिश करने लगी। महिला ने बचने के लिए चौथी मंजिल से बालकनी से सटे पाइप के जरिए नीचे जाने लगी। इस कोशिश में लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और वो नीचे गिर गई।महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सी एस्टा लॉज के मालिक के खिलाफ केस रजिस्टर किया है। इस शिकायत पर लड़की के दोस्तों, होटल के स्टाफ और उन पुलिस के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी, जो उस समय हादसे के वक्त मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed