बोड़ाम में पति ने की पत्नी की हत्या, शव को दफनाया, पुलिस ने किया बरामद…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव में एक युवक चूना सबर (32) की पत्नी मिथिला सबर (30) के साथ रविवार की सुबह नशे की हालत में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने उसकी हत्या कर शव को शाम में अपने घर के पास जमीन में दफना दिया। इसकी सूचना मृतका मिथिला सबर सोमवार को पुलिस को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को जमीन के अंदर से निकाला और शव को पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शव को निकालने की प्रक्रिया करीब एक घंटे बतक चली और मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अंचलाधिकारी रंजीत रंजन व बीडीओ किकू महतो ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। मौके पर थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। घटना की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी। पुलिस द्वारा इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। बताते हैं कि उसकी पत्नी पिछले करीब 2 माह पूर्व अपनी मायके (श्रीरामपुर, पटमदा) से आई थी। पुलिस द्वारा आरोपी चूना सबर से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक हमेशा शराब के नशे में रहता था और नशे की हालत में ही अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था। विवाद के कारण ही मिथिला मायके चली गई थी। उसके दो पुत्र हैं, बुद्धेश्वर सबर (7) एवं सूरज सबर (5) हैं। दूसरी ओर आरोपी चूना सबर का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की है बल्कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed