श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सरहुल पर्व के अवसर पर सोहराय पेंटिंग प्रतियोगिता और पौध रोपण का आयोजन…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/ जमशेदपुर:आज, 1 अप्रैल 2025 को आदित्यपूर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सरहुल पर्व के अवसर पर सोहराय पेंटिंग प्रतियोगिता एवं पौध रोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बी.एड. और डी.एल.एड. के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह आयोजन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी बीना महतो एवं आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रभारी श्री गणेश महतो की अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान श्री गणेश महतो ने सोहराय पेंटिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “यह पेंटिंग सरहुल पर्व के अवसर पर आदिवासी समुदाय द्वारा बनाई जाती है। इसमें केवल चार रंगों का प्रयोग होता है, जो रासायनिक नहीं, बल्कि प्राकृतिक होते हैं। इन चित्रों में केवल पशु-पक्षी और पेड़-पौधों का चित्रण किया जाता है। इस पेंटिंग को करवाने का हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ना और उन्हें झारखंड की संस्कृति से परिचित कराना है।”

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुखदेव महतो और प्राचार्या डॉ. भाव्या भूषण ने पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे।

See also  खो-खो खिलाड़ियों का बड़ा ट्रायल, प्रदर्शन के आधार पर हुई ग्रेडिंग

Thanks for your Feedback!

You may have missed