उलीडीह में बंद स्कूल में युवक की हत्या, शरीर के कई हिस्से पर हैं चोट के निशान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के उलीडीह कुंवर सिंह रोड स्थित मध्य विद्यालय में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को शुक्रवार की सुबह मिली उसके बाद शव की पहचान करने के लिए पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि युवक गुरूवार की शाम को ही अपने घर से निकला था. इसके बाद घर नहीं लौटा. इस बीच परिवार के सदस्यों ने रातभर युवक का पता लगाने का भी काम किया था. बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल को बंद किया गया था. इस बीच पुट्टी का काम के लिए उसे आज ही खोला गया था. इस बीच देखा गया कि भीतर पवन उर्फ सौरभ शर्मा का शव पड़ा हुआ है. शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आखिर पवन की हत्या कब और कैसे हुई है इसका पता लगाने का काम पुलिस कर रही है. पुलिस आस-पास में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने का काम कर रही है.

Advertisements
See also  राष्ट्रवाद के बड़े-बड़े भाषण देने वाले लोग भाजपाई बताएं देश पहले है या विदेशी स्वीकृति? : जेएमएम

Thanks for your Feedback!

You may have missed