गोविंदपुर में गोली लगन से घायल शंभू ने टाटा मोटर्स अस्पताल में दम तोड़ा, फुफेरा भाई पर हत्या का एफआईआर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गरूड़बासा प्रकाशनगर का रहने वाला शंभू लोहार की हत्या उसके फुफेरे भाई ने ही की है. इसका खुलासा खुद परिवार के सदस्यों ने ही की है. शंभू को सोमवार की रात 8.30 बजे गोली मारी गई थी. घटना के बाद शंभू को ईलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर ईलाज के दौरान ही मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मौत के बाद परिवार के लोगों ने घटना की लिखित शिकायत थाने पर की है. मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शंभू को घटना के समय छाती पर गोली लगी थी. अस्पताल में पता चला था कि गोली छाती में ही फंसी हुई है. डॉक्टर गोली निकालने के लिए ऑपरेशन भी कर रही थी. इस दौरान ही उसकी मौत हो गई. शंभू के बारे में बताया गया कि वह मूलरूप से सरायकेला का रहने वाला था. वह ढाई साल से पेंटर का काम गोविंदपुर में कर रहा था. वहां पर वह अपने एक परिचित के घर पर रह रहा था. घटना के समय वह सोया हुआ था. इस बीच ही उसे गोली मारी गई थी. पुलिस का कहना है कि घटना का उद्भेदन का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed