आदित्यपुर : श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में यज्ञशाला के गर्भगृह का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न

0
Advertisements

Adityapur :  आगामी नववर्ष के 6 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए गुरुवार को जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में यज्ञशाला के गर्भगृह निर्माण हेतु अभिजीत मुहूर्त में दिन के 11 बजे विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ. गर्भगृह भूमिपूजन में यजमान के रूप में उद्योगपति राजकुमार अग्रवाल, अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश गौशाला और रवि प्रकाश ( IAS) प्रशाशक नगर निगम आदित्यपुर मौजूद रहे. साथ ही इस मौके पर महायज्ञ समिति के वरिष्ठ अभिभावक एवं संरक्षकगण भी शामिल थे. बता दें कि 7 दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर त्रिदंडी स्वामी के उपस्थिति में 5 दिन पूर्व जेपी उद्यान में भूमिपूजन और ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ था. यहां 6 जनवरी को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा और 14 को महाभण्डारा का आयोजन के साथ महायज्ञ सम्पन्न होगा. यह महायज्ञ संत शिरोमणि त्रिदंडी स्वामी के मंगल अनुशासन में विद्वान पंडित प्रवर द्वारा सम्पन्न होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बता दें कि यहां प्रतिदिन त्रिदंडी स्वामी के शिष्य अपने श्रीमुख से कथा वाचन भी यज्ञ स्थल पर कर रहे हैं जिसका श्रद्धालु और भागवत अनुरागी लाभ उठा रहे हैं. इस मौके पर आज उपस्थित गणमान्य लोगो में एके श्रीवास्तव, रवींद्र नाथ चौबे, सुधीर सिंह, लखी नारायण ओझा, संजय तिवारी, प्रकाश मेहता, जितेंद्र सिंह, रमेश अग्रवाल, अनुराग सिंह, विनोद अग्रवाल सुनील सिंह, अजय तिवारी, मिनी तिवारी, उदय शंकर, भरत सिंह, रमेश प्रसाद, राजीव नयन पांडेय, एल एन ओझा, डीसी मुखी, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, मुन्ना सिंह, कर्नल आर पी सिंह, पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार, अवधेश्व ठाकुर, लक्ष्मण राय, प्रेम कुमार निर्मल, सुनील सिंह, अशोक तिवारी आदि मौजूद थे. यह महायज्ञ जगद्गुरु रामानुजाचार्य तपोनिस्ट त्रिदंडी स्वामी संत शिरोमणि अनन्त विभूषित सुन्दरराज जी के देखरेख में सम्पन्न होगा.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed