खरसावां सांडेबुरू के युवक ने शादी के एक माह पहले कर लिया सुसाइड

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला । खरसावां थाना क्षेत्र के सांडेबुरू गांव का रहने वाला द्वारिका प्रसाद ने शादी के ठीक एक माह पहले ही सुसाइड कर लिया. घटना के बाद परिवार के लोग खासा परेशान हैं. उनका कहना था कि घर में शादी की सभी तैयारियां चल रही थी. ऐसे में द्वारिका का फांसी लगा लेना किसी के समझ में नहीं आ रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि द्वारिका ने एक्स प्रेमिका के कारण ही सुसाइड किया है. पांच सालों से वह एक युवती को चाहता था. उससे शादी भी करना चाहता था, लेकिन दोनों परिवार के लोग सहमत नहीं थे. दो माह पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था. इधर 10 दिसंबर को द्वारिका की शादी परिवार के लोगों ने दूसरी जगह तय कर दी थी. इसके लिए द्वारिका भी तैयार था. इस बीच द्वारिका का सुसाइड कर लेना चर्चा का विषय बना हुआ है. इसको लेकर पुलिस भी परेशान है.

See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed