धनतेरस से तुलसी विवाह ( 27 ओक्टुबर से 12 नवम्बर) 15 दिन 15 कार्यकम के अंतर्गत आज पांचवे दिन का कार्यकम हुआ सम्पन

0
Advertisements

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा 15 दिन 15 कार्यकम करने का मानस बनाया गया है इसके अंतर्गत आज पांचवे दिन भाई दूज के अवसर पर साक्ची थाना कर्मियों के साथ भाई दूज का पवन पर्व मनाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन आज का कार्यकम विशेष था भाई दूज के अवसर पर थाना कर्मियों को टिका लगाकर उनका अभिनन्दन किया गया साथ ही उन्हें विभीन प्रकार के उपहार जैसे मिठाई के डब्बे, चादर इत्यादि दिए गये एक शानदार अनुभूति एवं संतुष्टि प्राप्त हुई।

शाखा सचिव पूजा अग्रवाल ने बताया की अभी त्योहारों का मौसम है साथ ही अन्य दिनों में भी हम शांतिपूर्वक पर्व या जीवन यापन करते है चूँकि हमारी सुरक्षा में ये पुलिस कर्मी लगे रहते है हम उन्हें ज्यादा कुछ तो नहीं दे सकते लेकिन एक सम्मान एवं अपनापन प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यकम सम्पन हुआ।

इस अवसर पर साक्ची थाना के इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा , सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार , नीरज कुमार , अमित कुमार , जीतेन्द्र कुमार  साथ ही  राजकुमार , प्रमोद कुमार जी,  मनोज यादव , ठाकुर जी समेत कई पुलिसकर्मी उपस्तिथ थे, इन्होने सुरभि शाखा के इस कार्यकम हेतु ह्रदय से आभार प्रकट किया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष कविता अग्रवाल के सफल नेतृत्व में शाखा सचिव पूजा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पायल अग्रवाल के सहयोग से संपन्न हुआ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed