झारखंड ACB कर रही है बड़ी कार्रवाई: बड़गाई अंचल जमीन घोटाले में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी…

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड :झारखंड में एक और बड़ी कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़गाई अंचल जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में आज कई स्थानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, ACB ने राज्य के छह विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। इनमें रांची के अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, और चाईबासा शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और चाईबासा में ACB की टीमें सक्रिय रूप से छापेमारी कर रही हैं। सबसे ज्यादा ध्यान हजारीबाग के सदर एसडीओ शैलेश कुमार के आवास और कार्यालय पर है, जहां भारी सुरक्षा के बीच तलाशी ली जा रही है। रांची में भी छापेमारी जारी है, वहीं गिरिडीह के शास्त्री नगर और चाईबासा के विभिन्न स्थानों पर ACB की टीमों ने छापा मारा है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी अंचल के सीओ मनोज कुमार के आवास और कार्यालय पर भी ACB की टीम कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, ACB की टीम देर रात से ही छापेमारी की योजना में सक्रिय हो गई थी और आज सुबह से सभी जगहों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई।

हजारीबाग के सदर एसडीओ शैलेश कुमार के समाहरणालय स्थित कार्यालय और झील परिसर स्थित आवास पर भी ACB की टीम छानबीन कर रही है। उनके आवास और दफ्तर दोनों जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। छापेमारी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को आवास या दफ्तर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। एसडीओ शैलेश कुमार भी अपने आवास पर मौजूद हैं, और दफ्तर के सभी कर्मचारी जांच में सहयोग कर रहे हैं।

See also  भुईयांडीह एग्रीको स्थित टिमकेन इंडिया लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर “जीरो एक्सीडेंट” नुक्कड़ नाटक का मंचन

गिरिडीह के शास्त्री नगर स्थित शैलेश कुमार के पैतृक आवास पर भी ACB की टीम ने छापेमारी की है। इसके अलावा, गिरिडीह के मार्बल कारोबारी रिंकू सिन्हा के आवास पर भी ACB की टीम ने दबिश दी है। वहां भी किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

बड़गाई अंचल जमीन घोटाले को लेकर ACB पिछले कई दिनों से गहन जांच कर रही थी। इस मामले में पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई की थी, जिसके बाद इसे ACB को सौंप दिया गया। ACB इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें जमानत पर रिहा हुए व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

इस छापेमारी अभियान में 60 से अधिक अधिकारियों की टीमें शामिल हैं, और इसे झारखंड में ACB की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed