केस वापस नहीं लिया तो समाज से कर दिया बहिष्कार…

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: सरायकेला के जुरगुड़िया गांव में केस वापस नहीं लेने पर समाज की ओर से एक विधवा परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया. अब परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत जिले के डीसी से करके न्याय दिलाने की मांग की है. पीड़ित परिवार के पक्ष में आदिवासी सेंगेल अभियन के सोनाराम सोरेन आ गए हैं. विधवा दानगी हांसदा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2021 में दावना के सिंगराई मार्डी के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे. अंत में बेटी ने कोर्ट की शरण ली थी. दानगी का कहना है कि आरोपी सिंगराई ने गांव में पंचायत बुलवाकर उसपर केस वापस लेने का दबाव नहीं बनाया. वापस नहीं लेने पर 10 हजार का जुर्माना के साथ-साथ चापाकल और कुंआ से पानी नहीं लेने और गांव के किसी भी व्यक्ति से बात नहीं करने की सजा दी गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed