जीएसटी इंटेलिजेंस ने कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल को लिया हिरासत में

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  जीएसटी इंटेलिजेंस की ओर से सोमवार की देर रात शहर के बड़े कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलु जायसवाल को हिरासत में लिया गया है. उनपर अरबों रुपये का जीएसटी घोटाला करने का आरोप है. हिरासत में लेने के बाद से ही बबलु से लगातार पूछताछ की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

साकची इंटेलिजेंस विभाग में पूछताछ

बताया गया कि ज्ञानचंद जायसवाल से साकची स्थित इंटेलिजेंस विभाग के कार्यालय में रखकर पूछताछ की जा रही है. इस बीच उन्हें किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है.

पूछताछ के बाद लिया हिरासत में

बताया जा रहा है कि बबलु जायसवाल को पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. हो सकता है जीएसटी घोटाला मामले में उनके खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाए.

Advertisements
See also  जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला

Thanks for your Feedback!

You may have missed