रोजाना मुट्ठी भर मखाना खाने से होंगी हड्डियां मजबूत; जानिए अन्य स्वास्थ्य लाभ…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:पोषक तत्वों से भरपूर मखाना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। साधारण सा दिखने वाला ये सुपरफूड आपको कई गंभीर बीमारियों से दूर रख सकता है. मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है जो आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें बड़ी मात्रा में मैग्नीशियम भी होता है जो रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन के स्तर में सुधार करता है। आइए आपको बताते हैं कि 100 ग्राम मखाने में कितने पोषक तत्व होते हैं और इसके सेवन से आपकी सेहत को क्या फायदे होते हैं।

Advertisements
Advertisements

मखाने के सेवन से हड्डियां बनती हैं मजबूत:

कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी है। अगर आहार में कैल्शियम की कमी हो तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे फ्रैक्चर और गठिया की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस कमी को पूरा करने के लिए मखाना एक बेहतरीन विकल्प है। मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है और शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। मखाने को घी में भूनकर रोजाना सेवन करने से कमजोर हड्डियां मजबूत होती हैं।

मखाना खाने से मिलते हैं ये अन्य स्वास्थ्य लाभ:

किडनी के लिए फायदेमंद: मखाने में मौजूद फास्फोरस की कम मात्रा किडनी की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। किडनी की समस्या से पीड़ित लोग इसका सेवन कर सकते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

दिल को स्वस्थ बनाता है: मखाना रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन के स्तर में सुधार करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में अपने शरीर की मैग्नीशियम की जरूरत को पूरा करने के लिए रोजाना एक मुट्ठी मखाना खाएं।

शरीर हाइड्रेटेड रहता है: कमल के बीज आपके शरीर को हाइड्रेटेड रहने और पानी की मात्रा बनाए रखने में मदद करते हैं।

मखाने का सेवन कैसे करें?

मखाने का सेवन आप कच्चा या भूनकर भी कर सकते हैं। अगर आप इसका सेवन घी में भूनकर करेंगे तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। आप इसका उपयोग रायता या भेल के रूप में भी कर सकते हैं. आप इसका सेवन सुबह और शाम नाश्ते में कर सकते हैं.

Thanks for your Feedback!

You may have missed