जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में योग दिवस का किया गया आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षक प्रेम कुमार रजक और धीरज कुमार शर्मा थे | कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य महोदय डॉक्टर एस. पी. महालिक के द्वारा किया गया | प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में योगा के महत्व पर प्रकाश डाला और योग के प्रचार प्रसार पर बल दिया | मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विभिन्न तरह के आसन एवं प्राणायाम करवाएं और जीवन शैली में योग के अद्वितीय योगदान पर बल दिया | कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर और भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुरभि सिन्हा ने किया | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Advertisements
Advertisements
See also  आदित्यपुर स्टेशन पर टाटानगर जैसी सुविधाएं, पूछताछ केंद्र से लेकर VIP लाउंज तक की योजना तैयार...

Thanks for your Feedback!

You may have missed