चोरी की सूमो के साथ गिरिडीह से जमशेदपुर के दो गिरफ्तार…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- चोरी की सूमो के साथ गिरिडीह के नगर बेंगाबाद की पुलिस ने जमशेदपुर के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों को गिरफ्तार करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. 25 से 30 किलोमीटर तक भागम-भाग के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. इसमें से एक का नाम सफीक अली है जो उलीडीह का रहने वाला है. इसी तरह से दूसरे का नाम राशिद हुसैन है. उसके खिलाफ मानगो और आजादनगर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मानगो से सूमो की चोरी हुई थी. इसके बाद मानगो पुलिस की ओर गिरिडीह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी. इसके बाद गिरिडीह एसपी दीपक वर्मा ने नगर बेंगाबाद थाना प्रभारी को सतर्क किया. इस बीच चेकिंग अभियान लगाया गया. इस बीच बेरियर को भी दोनों बदमाश तोड़कर आगे निकल गए थे. अंततः दोनों को काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जून में रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, मई में मेमू और इतवारी एक्सप्रेस का परिचालन भी रहेगा ठप

Thanks for your Feedback!

You may have missed