जमशेदपुर और गोड्डा में चल रहा है BJP का जलवा, विपक्षी का हाल बुरा…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां एनडीए गठबंधन एक बार फिर प्रचंड तरीके से आगे बढ़ता दिख रहा है। बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन की गिरफ्तारी के बाद यहां परिणाम में उलटफेर होने की संभावना लग रही थी लेकिन यहां पर भाजपा को फायदा मिलता दिख रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बीजेपी अभी भी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर सवार है, वहीं झामुमो को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद भावनात्मक रूप से फायदे की उम्मीद है। हालांकि, कई एग्जिट पोल में इस बार एनडीए को थोड़ा नुकसान दिख रहा है। बता दें कि इस बार 14 सीटों पर 244 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इनमें 31 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर, एक केंद्रीय मंत्री, एक केंद्रीय राज्यमंत्री सहित नौ सांसदों के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें होंगी।

गोड्डा और जमशेदपुर में BJP का जलवा

गोड्डा और जमशेदपुर में BJP काफी आगे चल रही है। वहीं इंडी गठबंधन का बुरा हाल है। इंडी गठबंधन के उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं।

झारखंड में NDA की बल्ले-बल्ले

झारखंड में एनडीए की बल्ले-बल्ले हो गई है। यहां एनडीए गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं विपक्षी गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है।

इस चुनाव में किस प्रमुख दल के कितने प्रत्याशी

झारखंड के लोकसभा चुनाव में भाजपा के 13 उम्मीदवार जहां मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस न 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जबकि झामुमो ने 5 उम्मीदवार दिए हैं। आरजेडी, आजसू और भाकपा माले ने एक-एक उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है।

See also  आबकारी और आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा गया जेल

भाजपा : 13

आजसू : 01

कांग्रेस : 07,

झामुमो : 05

राजद : 01

भाकपा माले : 01

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed