आद्रा-मिदनापुर-आद्रा स्पेशल ट्रेन 14 मई, 15 मई और 19 मई को रहेगी कैंसल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  रेलवे की ओर से आद्रा डिवीजन में स्टेशन का विकास कार्य कराए जाने को लेकर कई रेलवे लाइन को ब्लॉक लिए जाने के कारण इस रेलखंड पर चलने वाली आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों को मार्ग बदलकर भी चलाने का काम किया जा रहा है. कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है. रद्द होने वाली ट्रेनों आद्रा-मिदनापुर-आद्रा (08680/08679) मेमू स्पेशल ट्रेन को 14 मई, 15 मई और 19 मई को रद्द कर दिया गया है. अप और डाउन दोनों ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शार्ट-टर्मिनेट और डायवर्ट भी किया गया

रेलवे की ओर से टर्मिनेट किए जाने वाली ट्रेनों में आद्रा-बराभूम-आद्रा (08647/08648) मेमू स्पेशल ट्रेन को 14 मई, 16 मई और 19 मई को टर्मिनेट कर पुरूलिया तक चलाई जाएगी. इसी तरह से आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल (03594/03593) मेमू स्पेशल ट्रेन को 14 मई और 16 मई को शार्ट टर्मिनेट करते हुए आद्रा स्टेशन ही चलाई जाएगी. टाटा-हटिया (18601) एक्सप्रेस ट्रेन को 17 मई को डायवर्ट रूट से चलाने की घोषणा रेलवे की ओर से की गई है. यह ट्रेन चांडिल-गुंडा विहार और मुरी स्टेशन होकर चलेगी.

See also  मंदिर से लौट रहे बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed