लकड़ी चुनने गए पुरुष पर भालू ने किया हमला

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा। कोल्हान वन प्रमंडल के बरकेला वन क्षेत्र में बुधवार को एक पुरुष भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 43 वर्षीय पुरुष का नाम रमाय बोयपाई है जो बरकेला गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह जंगल में पता तोड़ने के लिए गया था इसी क्रम में भालू ने इस पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल वन क्षेत्र के रेंजर को इसकी जानकारी दी गई और उसे प्राथमिक उपचार को लेकर के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर तत्काल उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। वन क्षेत्र के रेंजर शंकर भगत ने तत्काल इसकी उस पीड़ित के परिजनों को ₹10हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  299 नियुक्ति पत्र बांटकर बड़ा कदम, कुपोषण खत्म करने की जिम्मेदारी सौंपी

Thanks for your Feedback!

You may have missed