बीडीओ व सीओ ने डीलरों के साथ की बैठक

0
Advertisements
Advertisements

जगन्नाथपुर।लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने डीलरों के साथ बैठक की। इस अवसर पर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा,नोडल पदाधिकारी लक्ष्मण महतो ,अशोक पान मौजूद थे। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी। बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी डीलर अपने-अपने गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। 13 मई को सभी डीलर 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले कार्डधारियों को अपने साथ बूथ केंद्र पर ले जाकर मतदान करायें। पिछले लोकसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथो पर ज्यादा मेहनत करने की बात कही। बूथो पर मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed