डूकूरडीहा में प्लास्टिक के ढेर में लगी भीषण आग

0
Advertisements
Advertisements

पोटका । कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीहा पंचायत अंतर्गत डूकूरडीहा गांव स्थित प्लास्टिक कचरे के ढेर में आग लग गई। गर्मी में प्लास्टिक पुरी तरह सूखा हुआ था,आग लगने से एक एकड़ क्षेत्र में फैला प्लास्टिक कचरे का ढेर देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। इस क्षेत्र में प्लास्टिक का ढेर(गोदाम) आग और धुआं का पहाड़ का रुप धारण कर लिया। सूचना पाकर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। थोड़ी देर पश्चात अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाना शुरू किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर काबुल नहीं पाया जा सका है। घटनास्थल वीरान जगह पर होने से ज्यादा क्षति नहीं हुई है,केवल कचरा प्लास्टिक ही जल गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

See also  बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

Thanks for your Feedback!

You may have missed