मानगो में बड़ा हादसा टला, पंचर की दुकान में लगी थी आग, बगल में था बिजली ट्रांसफारमर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो ईलाके में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. जवाहरनगर रोड नंबर 14 के एक पंचर की दुकान में आग लगी थी. आगलगी की घटना के ठीक बगल में ही बिजली का ट्रांसफारमर भी लगा हुआ था. अगर ट्रांसफारमर तक आग पहुंच जाती तब बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों का कहना है कि मानगो में आग पर काबू कर पाना मुश्किल हो सकता था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पंचर की दुकान में थी पुरानी टायर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंचर की दुकान में पुरानी टायरों को रखा गया था. इस कारण से आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही थी. समय पर दमकल के पहुंच जाने के कारण आग पर काबू पा लिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी आग को बुझाने में मदद की. बाद में पुलिस भी पहुंच गई थी. पुलिस कारणों की जांच कर रही है.

See also  गढ़वा में मिलावटी सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, यूपी–बिहार कनेक्शन से प्रशासन भी हैरान… जांच तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed