चैत्र नवरात्रि 2024: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-आज यानि 9 अप्रैल चैत्र नवरात्री की शुरुवात हुई ,नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा का विधान है प्रथम दिन माता शैलपुत्री की उपासना होती है,ये ही नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं इस प्रथम दिन की उपासना में योगी अपने मन को ‘मूलाधार’ चक्र में स्थित करते हैं,पौराणिक कथा के अनुसार, पूर्व जन्म में मां शैलपुत्री का नाम सती था और वे भगवान शिव की पत्नी थीं

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मां शैलपुत्री का आह्वान मंत्र है हे “नगजाये नमः हे शिवा प्रियाये नमः मूल रुपाये नमः”, “ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नम:वन्दे वांच्छितलाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्॥वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्”, “या देवी सर्वभूतेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:”

मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दैनिक कार्यों से निवृत होकर स्नान-ध्यान कर लें इसके बाद अपने पूजाघर की साफ-सफाई करें फिर पूजाघर में एक चौकी स्थापित करें और उस पर गंगाजल छिड़क दें,अब पूर्व की ओर मुख कर इसके बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर माता के सभी स्वरूपों को स्थापित करें

मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए मान्यता है कि मां दुर्गा को गाय के घी से बनी चीजें बेहद प्रिय हैं,गाय के घी से बने बादाम के हलवे से मां शैलपुत्री को भोग लगा सकते हैं

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed