नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कुणाल षाडंगी अटल तिरंगा सम्मान-2023 अवार्ड से सम्मानित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन ‘सैल्यूट तिरंगा’ द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती को समर्पित यह सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में आयोजित की गई. समारोह में सामसजिक सेवाओं में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों हेतु पूर्व विधायक (झारखंड सरकार) कुणाल षाडंगी को अटल तिरंगा सम्मान 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया. भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय सहित सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी एवं सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा की गरिमामयी उपस्थिति में कुणाल षाडंगी को सम्मानित किया गया. केंद्रीय मंत्री ने कुणाल षाडंगी को उज्ज्वल सफ़ल भविष्य के लिए मंगलकामना दिया. सम्मान के लिए श्री षाडंगी ने सैल्यूट तिरंगा की अखिल भारतीय इकाई तथा झारखंड स्तरीय इकाई के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया है. उन्होंने इस सम्मान को पूर्वी सिंहभूम की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के समय से लोकोपयोगी कार्य करने की जो प्रेरणा मिली है, जमशेदपुर एवं पूरे जिले की जनता के साथ और आशीर्वाद को समर्पित है यह सम्मान.

Advertisements
Advertisements
See also  नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : भारतीय न्याय प्रणाली के सुधार पर बल और त्वरित न्याय की आवश्यकता पर चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed