पांचवें भोजपुरिया क्रिकेट लीग का हुआ विधिवत उद्घाटन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भोजपुरिया क्रिकेट लीग के पांचवें सीजन का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन हुआ. गोलमुरी के केबल क्रिकेट ग्राउंड पर तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस उपाधिक्षक कमल किशोर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह एवं विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मंगलवार को खेले गये पांच मुकाबलों में मेदांस एकादश, वीर एलेवेंस, फ़ाईटर ईलेवेंस, साईं एकादश और एसवाईबीसी ने अपने अपने मैच जीतें. इससे पूर्व उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया और भोजपुरिया क्रिकेट लीग के आयोजन के पीछे भोजपुरी नवचेतना मंच की सोच को अनुकरणीय बताया. आयोजन में विशेष रूप से अप्पू तिवारी, जेपी सिंह, ऋषभ सिंह, अंकित आनंद, विक्रम पंडित, अजय बेहरा, चितरंजन सिंह, चाणक्य शाह, विकास कुमार, रोहित शर्मा बिट्टू,रौशन कुमार सिंह, मनोज शर्मा, सहित अन्य की उल्लेखनीय भूमिका रही.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  आधी रात पेट्रोल पंप पर अचानक उमड़ी भीड़… लोगों में अफरा-तफरी, घंटों लगी लंबी लाइनें

Thanks for your Feedback!

You may have missed