अस्तचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य , एसडीएम सरायकेला ने भी घाट पर दिया अर्घ्य…घाट पर प्रशासन की पूरी टीम रही उपस्थित

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- सूर्योपासना का महान पर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज शाम में व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और सुख-शांति की कामना की। छठ पूजा के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो जाएगी। बिहार और पूर्वांचल के राज्यों में छठ पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। अपने घर से दूर रह रहे लोग इस त्योहार को मनाने अपने घर जरूर आते हैंं। बिहार के साथ झारखंड में भी यह महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान आदित्यपुर के रायडीह बस्ती घाट पर सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह ने भी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। ज्ञात हो कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हुई थी साथ ही पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। एसडीएम पारुल सिंह ने बताया कि छठ महापर्व लोक आस्था का महापर्व है जिसमें लोगो की अपार आस्था रहती है। इसलिए प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर रखी है की छठव्रतियों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  हाईवे निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 6 मजदूरों की मौत, विधायक ने जताया शोक

Thanks for your Feedback!

You may have missed