जमशेदपुर में JNFF द्वारा आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल, बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी होंगी शामिल…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण इस वर्ष भी  1 नवंबर से 7 नवंबर तक किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से 1 नवंबर से 6 नवंबर तक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें एक और 2 नवंबर को श्रीनाथ विश्वविद्यालय एवं करीम सिटी कॉलेज में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा  एवं 3 नवंबर से 6 नवंबर तक माइकल जॉन ऑडिटोरियम ,बिष्टुपुर में फिल्मों का भव्य रूप से प्रसारण किया जाएगा |
फिल्मों को देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है जिसके कारण पूरे जमशेदपुर से किसी भी व्यक्ति विशेष को एंट्री की कोई मनाही नहीं है इन फिल्मों को देखने के लिए खास तौर पर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चो को जरूर आना चाहिए ताकि वे समाज के प्रति जागरुक एवं सुदृढ़ हो सके |
7 नवंबर 2023 को अवार्ड नाइट एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें शुरुआत मुख्य रूप से झारखंड के कलाकारों द्वारा कल्चरल प्रोग्राम के साथ होगा। जिसमें झॉलीवुड के कलाकार शामिल होंगे | एवं बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्ट्रेस मंदाकिनी का भव्य स्वागत किया जाएगा साथ ही साथ झारखंड के पद्मश्री  मुकुंद नायक का भी स्वागत किया जाएगा |
इसके साथ ही साथ फिल्मों के विभिन्न वर्गो मे पुरस्कार का वितरण किया जाएगा |फाउंडर संजय उदय सत्पथी एवम फाउंडर राजू मित्रा ने बताया कि प्रवेश के लिए  निशुल्क एंट्री पास रखा गया है जिसे करीम सिटी कॉलेज ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ,आरबीएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एवम असमा इंडिया आदित्यपुर से जाकर अपना आईडी प्रूफ दिखाकर लिया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य शालिनी प्रसाद , नेहा तिवारी, बीपेंद्र सिन्हा संरक्षक के रूप मे भरत सिंह, सुखदेव महतो, पूर्वी घोष, मिथिलेश कुमार, अरुण बकरेवाल का महत्वपूर्ण योगदान है ।
फेस्टिवल के ट्रेनी प्रबंधक के रूप में जमशेदपुर वोमेन यूनिवर्सिटी की मास कम्युनिकेशन विभाग की भूमिका कुमारी के साथ दिव्यांशी कुमारी, जिया सिंह, ज्योति कुमारी, रितिका, पूजा और फिरदौस है। फेस्टिवल मे महत्वपूर्ण सदस्य में अभिषेक सारंगी, फाउंडर सदस्य मनमोहन मिश्रा,सुधीर कुमार, राजेश प्रधान, राज प्रामाणिक, अमित सिंह, जोली पति सत्पथी, सुदेशना सत्पथी, अभय सत्पथी, स्मारिका मिश्रा भी समिलित रहेंगे

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!