गोविंदपुर में वृद्धा के गले से सोने की चेन छिनतई कर भागा बदमाश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के गोविंदपुर पटेल नगर रोड की रहनेवाली जीवाक्षी देवी (76) से गुरुवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली. घटना के बाद बदमाश रफ्तार में फरार होने में सफल हो गए. घटना के समय महिला मॉर्निंग वॉक करने के लिए रोजाना की तरह ही निकली हुई थी. इस बीच ही घटना घटित हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष कुमार और पंचायत समिति के सदस्य अंजय सिंह भोला मौके पर पहुंचे. इसके बाद घटना की जानकारी गोविंदपुर पुलिस को गई. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जमशेदपुर के दीपक कुमार बने ‘प्रोकेम स्लैम फिनिशर’, मैराथन में शानदार उपलब्धि

Thanks for your Feedback!

You may have missed