परसुडीह के कीताडीह में नशे का आदी युवक ने की आत्महत्या

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी का रहनेवाला नशे का आदी सुमित कालिंदी (28) ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के लोग आज सुबह जब सोकर जागे तब देखा कि उसका शव बांस के सहारे फंदे पर लटका हुआ है. सूचना पर परसुडीह पुलिस पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना की सूचना पर परसुडीह के थाना प्रभारी जांच में पहुंचे हुये थे. परिवार के लोगों ने कहा कि सुमित कालिंदी नशे का आदी था. नशे की लत के कारण ही उसने आत्महत्या की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रात को पत्नी से विवाद के बाद की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि सुमित का उसकी पत्नी लक्ष्मी कालिंदी के साथ बुधवार की देर रात रुपये को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद सुमित ने रात को खाना खाया और कमरे में जाकर सो गया था. सुबह जब परिवार के लोग जागे तब देखा कि वह घर के ठीक सामने बांस के खंभे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था. सुमित के आत्महत्या करने के बाद परिवार के सदस्यों की परेशानी बढ़ गयी है.

Advertisements
See also  भुईयांडीह एग्रीको स्थित टिमकेन इंडिया लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर “जीरो एक्सीडेंट” नुक्कड़ नाटक का मंचन

Thanks for your Feedback!

You may have missed