रांची से चल पड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखायी झंडी

0
Advertisements
Advertisements

रांची : रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन 27 जून से शुरु कराया गया है. ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रवाना किया. इसको लेकर रांची स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मौके पर खुद राज्यपाल पहुंचे हुये थे. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रा करनेवाले यात्री मात्र छह घंटे में ही रांची से पटना की दूरी तय कर सकते हैं. मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधा से लैस इस ट्रेन के निर्माण की खासियत यह है कि लगभग 80% तक इस ट्रेन का निर्माण भारतीय उत्पाद और तकनीक से हुआ है. सेमी हाई स्पीड के इस ट्रेन में उन्नत सुविधाओं से लैस 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से यह ट्रेन चलेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्कूली बच्चों ने खूब ली सेल्फी

स्कूली बच्चे जैसे ही रांची स्टेशन पहुंचे थे कि ट्रेन के साथ खुद की सेल्फी लेना शुरू कर दिया. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह पर रेलवे की ओर से स्कूली बच्चों में निः शुल्क यात्रा करने का मौका दिया गया. इस बीच रांची स्टेशन पर बच्चों को सेल्फी लेते हुये भी देखा गया.

Advertisements
See also  उलीडीह में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में युवक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed