सिदगोड़ा में वकील के घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- सिदगोड़ा शिवसिंह बगान रोड नंबर 9 के रहनेवाले अधिवक्ता सुमन कुमार के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवर समेत नकदी की चोरी कर ली. घटना गुरुवार की सुबह के 3 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे के बीच की है. उनका कहना है कि उनकी बेटी सुबह के 3 बजे तक पढ़ाई कर रही थी. उसके बाद वह सो गयी. वे साथ में ही जागे हुये थे. इसके बाद ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया है.

चोरों ने अधिवक्ता के मकान से नकद 1500 रुपये, एक गैस सिलेंडर, जेवर, कपड़े, लैपटॉप आदि लेकर गये. उनका कहना है कि घर में शादी का माहौल है. बुधवार को वे शॉपिंग करके घर लौटे थे. शॉपिंग के सामान को भी चोरों ने नहीं छोड़ा है. जिस कमरे में अधिवक्ता सुमन कुमार सोय हुये थे उस कमरे के बजाये दूसरे कमरे में चोरी की घटना घटी है. सुबह जागने पर देखा कि कमरा बाहर से लॉक है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सड़क पार कर रहे ढाबा कर्मी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed