गोविंदपुर में अन्ना चौक के पास कार सवार बदमाशों ने हमला कर लूटे 48 हजार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास 10 जून को दिन के 1.30 बजे कार पर सवार 3-4 बदमाशों ने हमला कर शेषनगर के रहनेवाले दीपक कुमार से 48,600 रुपये लूट लिये. घटना के बाद मामला गोविंदपुर थाने तक पहुंचा. घटना के बाद पुलिस ने जांच के दौरान बदमाशों का भी पता कर लिया है. पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गयी है. जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बालू के कारोबार से जुड़ा है वादी दीपक

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के शेषनगर का रहनेवाला दीपक कुमार बालू के कारोबार से जुड़ा हुआ है. अगर किसी को ईंट-गिट्टी और बालू की जरूरत होती है तो उसे ही फोन कर बताया जाता है. गोविंदपुर में अगर किसी के यहां गिट्टी बालू गिराने का काम करना है तो दीपक ही बीच में आकर काम करता है.

लेन-देन का विवाद भी आ रहा है सामने

बताया जा रहा है कि आरोपियों के बाद वादी दीपक कुमार का लेन-देन का पहले से ही विवाद चल रहा है. उसी विवाद के कारण इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है, लेकिन गिरफ्तार कर लेने की दावा जरूर कर रही है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed