लादेन को जलाने में तीन गिरफ्तार, गया जेल

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावा : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली बस्ती में 15 फरवरी को लादेन महतो को जलाने का प्रयास करने के मामले को जब परिवार के लोग थाने पर लेकर गये तब पुलिस ने घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसमें राहुल सिंह, भोलु अंसारी और मंगल माझी शामिल है.
पेट्रोल छिड़ककर किया था जलाने का प्रयास
घटना के बारे में बताया गया कि लादेन महतो पर पेट्रोल छिड़कर 15 फरवरी को जलाने का प्रयास किया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने लादेन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. आरोपियों के बीच इलाज का पूरा खर्च देने का समझौता होने के बाद लादेन को लाइफ लाइन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

खर्च नहीं देने पर बिगड़ा मामला
इधर आरोपियों की ओर से अब इलाज का खर्च नहीं दिये जाने के कारण अंततः मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इलाज का खर्च नहीं दिये जाने से परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

See also  शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया… सच्चाई खुलते ही मारपीट कर दी धमकी

Thanks for your Feedback!

You may have missed