जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का मुख्य विषय महिलाओं की समानता पर था | कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस. पी. महालिक ने किया | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता प्रोफेसर (डॉ) मुदिता चंद्रा थी | उन्होंने अपने वक्तव्य में महिलाओं की उपलब्धियों को गिनाया और अनेक उदाहरणों के साथ महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर बल दिया | उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं के बढ़ते उच्च प्रतिशत को दर्शाया तथा अंत में महिला सशक्तिकरण की बात की सार्थकता को दोहराया | इस मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर जावेद इकबाल ने भी व्याख्यान दिया तथा कॉमर्स विभाग के डीन डॉ वी. के. मिश्रा भी मौजूद थे | कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर और भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रोफेसर सुरभि सिन्हा ने किया | धन्यवाद ज्ञापन का कार्य राजनीति शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर ए.के. महापात्रा ने किया | कार्यक्रम में महाविद्यालय की चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारियों को साड़ी उपहार स्वरूप भेंट की गई | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed