सोनारी दोमुहानी में चैतन्य महाप्रभू की मूर्ति स्थापित करने की मांग को लेकर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी दोमुहानी घाट पर स्थित श्रीश्री चैतन्य महाप्रभू घाट का नामकरण 2018 में होने के बाद भी यहां पर मूर्ति स्थापित नहीं किये जाने पर अखिल भारतीय वैरागी बैष्णव समिति का एक प्रतिनिधिमंडल तीन विधायकों की मौजूदगी में पूर्व झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिला और ज्ञापन सौंपा. मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर मंहती, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी समिति के साथ थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पांच साल बाद भी मूर्ति स्थापित नहीं होने पर आहत हैं समिति के लोग

समिति के लोगों ने सीएम हेमंत सोरेन को बताया कि दोमुहानी घाट का नामकरण श्रीश्री चैतन्य महाप्रभू के नाम से किये जाने के पांच साल बाद भी मूर्ति की स्थापना नहीं किये जाने पर समिति के लोग काफी आहत हैं. समिति की बातों को सुनने के बाद सीएम ने आश्वासन दिया है कि इस दिशा में उनकी ओर से पहल की जायगी.

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अखिल भारतीय वैरागी बैष्णव समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष चितरंजन दास, सह सचिव नंद लाल दास, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष समीर दास, विश्वजीत दास, उदय दास, प्रसेनजीत दास आदि शामिल थे.

See also  हार्ट अटैक या हादसे में CPR की ट्रेनिंग से जीवन बचाने पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए अहम तरीके

Thanks for your Feedback!

You may have missed