इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) जमशेदपुर में टाटा कमिंस ने कैंपस ड्राइव का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) जमशेदपुर में टाटा कमिंस ने कैंपस ड्राइव का आयोजन किया. टाटा कमिंस के कैंपस ड्राईव में आईडीटीआर जमशेदपुर एवं टीआरटीसी पटना के 78 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया. कैंपस ड्राइव में चार वर्षीय डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग, तीन वर्षीय प्रोडक्शन इंजीनियरिंग एवं तीन वर्षीय डिप्लोमा इन मेकाट्रोनिक्स ब्रांच के प्रशिक्षुओं का चयन हुआ है.सभी चयनित प्रशिक्षु जुलाई माह में ज्वाइन करेंगे. इसके पूर्व अब तक टाटा एडवांस सिस्टम हैदराबाद, आरेस्टी इंडिया हरियाणा, टिमकेन इंडिया जमशेदपुर एवं आरएसबी ग्लोबल जमशेदपुर के कैंपस ड्राइव में कुल 150 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ है. यह जानकारी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी पंकज कुमार ने दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  रिसेप्शन से लौट रही स्कॉर्पियो बनी मौत का कारण, बहन की शादी के तीन दिन बाद भाई की दर्दनाक मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed