आर आई टी थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर (अभय कुमार मिश्रा):-राज्य सड़क परिवहन द्वारा आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान का बुधवार को थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे दो महीने तक चलेगा।
अभियान में चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया गया।वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व अन्य नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ड्राइवर गंभीर—यात्री भी घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed