स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर भाजयुमो ने आयोजित किया यंग इंडिया रन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में “स्वामी विवेकानन्द जयन्ती” एवं “राष्ट्रीय युवा दिवस” के सुअवसर पर यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ का आयोजन कदमा सोनारी लिंक रोड पर किया गया। यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृतिक और आध्यात्मिक भारत के मर्गदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा की स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन उठो जागो और देह की प्राप्ति तक रूको मत को युवा मोर्चा आत्मसात कर रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही सभी को स्वामी विवेकानंद के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान एवं साहित्य के ज्ञाता स्वामी विवेकानंद जी की ख्याति वेदांत के विख्यात एवं प्रभावी आध्यात्मिक प्रचारक के रूप में संपूर्ण विश्व में हुई।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया ये वर्तमान सरकार से युवाओं को अब कोई भी उम्मीद नही है। उन्होंने कहा की विगत दिनों कब्रिस्तान के अवैध निर्माण के विरोध में आवाज उठाई थी,परंतु प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कदम नही उठाने पर अब बहुत जल्द भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क में उतर के कब्रिस्तान में हो रहे निर्माण को बंद कराने का काम करेगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि यंग इंडिया रन आज सुबह आठ बजे सोनारी कदमा लिंक रोड से प्रारंभ हुआ। लगभग 500 प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिया गया। एम. एस फिजिकल डिफेंस एकेडमी बागबेड़ा प्रथम पुरस्कार प्रिया कुमारी एवं तीसरा पुरस्कार मधु पुष्टि के द्वारा प्राप्त किया गया। उन्होंने सभी राष्ट्र भक्त को भारतीय युवाओं के आदर्श एवं पथप्रदर्शक “स्वामी विवेकानन्द जयन्ती” एवं “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम के प्रभारी शशांक शेखर ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश दुबे ने किया।

See also  जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 20 बच्चों को मुफ्त इलाज के लिए भेजा गया कोच्चि, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

आज के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, भाजयुमो कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अभिताभ सेनापति, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद,अभिमन्यु सिंह चौहान, सुमित श्रीवास्तव,शशि यादव,प्रकाश दुबे,अजीत कुमार, सन्नी संघी, अमित सिंह,मोंटी अग्रवाल,अभिषेक दे, नीरज राष्ट्रवादी, विकास सिंह, मुकेश सिंह, दिव्पल विश्वास,राहुल तिवारी,राहुल कुमार,सुशील पांडे, नवजोत सिंह सोहेल, अंसूल कुमार,दिवाकर सिंह,कंचन दत्ता,इकबाल सिंह सहमी,उमेश साह, परविन कुमार, कुश सिंह,सौरव कुमार,सतीश कुमार एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं भी उपस्थित थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed