विप्र फाउंडेशन महिला समिति द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : विप्र फाउंडेशन महिला समिति चाईबासा द्वारा रुंगटा मैरिज हाउस में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया साथ में गर्म नाश्ते का प्रबंध किया गया. महिला समिति के सभी सदस्यों द्वारा कंबल दिया गया. इस अवसर पर विभिन्न गांव से लोग आए. लगभग 150 कंबल समिति द्वारा बांटे गए इस कार्य को सफल बनाने के लिए झारखंड प्रदेश प्रांतीय प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा विप्र फाउंडेशन चाईबासा के पुरुष वर्ग से सुशील चौबे एवं पवन शर्मा उपस्थित थे. महिला समिति के अध्यक्ष उर्मिला शर्मा ,उपाध्यक्ष सविता शर्मा ,सचिव रीना शर्मा ,उप सचिव ज्योति शर्मा ,कोषाध्यक्ष चंदा शर्मा एवं सविता शर्मा संरक्षिका अन्नपूर्णा शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य और उपस्थित महिला सदस्य गण जिन्होंने इस कार्य कार्यक्रम को सफल बनाया उनकी मेहनत से आज का कार्यक्रम सफल रूप से संपन्न हुआ.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed