साकची पुलिस ने छापेमारी कर चार लाख का प्रतिबंधित गुटखा किया जब्त, एक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची पुलिस ने काशीडीह लाइन नंबर 7 स्थित एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. पुलिस गुटखा से भरे बोर को जब्त कर थाने ले गई. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काशीडीह लाइन नंबर 7 स्थित एक मकान से गुटखा का कारोबार हो रहा है. सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की गई. इस दौरान ब्रांडेड गुटखा से भरा बोरा बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से लगभग 40 बोरा प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है जिसका बाजार मूल्य लगभग चार लाख रुपए बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed