घुमंतू पुस्तकालय का पाचवां दिन यात्रा चाईबासा के टाटा कॉलेज पहुंची, उपायुक्त ने यात्रा को महत्वपूर्ण बताया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा (कोल्हान): संवैधानिक मूल्यों के प्रसार हेतु कोल्हान क्षेत्र अन्तर्गत संचालित घुमंतू पुस्तकालय यात्रा का आज पाचवे दिन में टाटा कॉलेज, चाईबासा पहुंची, जहां कॉलेज प्रबंधन द्वारा संकल्प पट पर हस्ताक्षर विधिवत् शुभारंभ किया गया।

ज्ञात हो कि इस पुस्तकालय यात्रा की शुरूआत आरंभ युवा मंच द्वारा विगत 21 नवंबर से कोल्हान क्षेत्र ने निरंतर इस यात्रा को चलाया जारहा है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों का सफ़र तय करते हुए यह यात्रा आज शुक्रवार को टाटा कॉलेज, चाईबासा में पहुंची, जहां सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक लगे स्टॉल में कालेज के छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय के लगे स्टाल में आकर विभिन्न पुस्तकों का अवलोकन एवं अध्ययन किया। उसके बाद कई छात्र-छात्राओं ने पुस्तकों की विषय-वस्तु पर अपना फीडबैक भी दिया।

इसके उपरांत ज़िला समाहरणालय में उपायुक्त अनन्य मित्तल को उनके कक्ष में संविधान की उद्देशिका (फ्रेम सहित) भेंट स्वरूप दी गई और घुमंतू पुस्तकालय यात्रा के उद्देश्यों की उनको जानकारी दी।  उपायुक्त ने यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इसकी बहुत ज़्यादा ज़रूरत है।

 

ज्ञात हो कि इस घुमंतू पुस्तकालय यात्रा को कई सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं प्रबुद्ध लोगों का सहयोग मिल रहा है, जिनमें गांधी शांति प्रतिष्ठान, भारतीय जन नाट्य संघ, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी, पी यू सी एल और झारखंड जनतांत्रिक महासभा शामिल हैं।

 आज घुमंतू पुस्तकालय यात्रा में सहयात्री रहे अंकुर सारस्वत, विकाश कुमार, प्रियांक, शशांक शेखर, कृष्णा दिग्गी और अजय।

इस अवसर पर कॉलेज के कई प्राध्यापक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कल “संविधान दिवस” पर एल.बी.एस.एम्. कॉलेज में होगा यात्रा का समापन ।

Thanks for your Feedback!

You may have missed