इंटरनेशनल डांस अकैडमी में राधेकृष्ण डांस महोत्सव आयोजित

0
Advertisements

जमशेदपुर: मानगो डिमना रोड न्यू सुमन होटल के निकट स्थित इंटरनेशनल डांस अकैडमी में राधेकृष्ण डांस महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें 05साल से लेकर 16साल तक के नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनोरंजित नृत्य प्रस्तुत किया ।
महोत्सव में निर्णायक की भूमिका में युवा रंगकर्मी प्रेम दिक्षित वं गीता कुमारी ने नन्हें-मुन्हें बच्चों के मनमोहक प्रस्तुतियां का आनंद लेकर मूल्यांकन किया। महोत्सव में नन्हे नन्हे प्रतिभागियों के बीच मंच संचालक के रूप में इंटरनेशनल डांस अकैडमी के डांस प्रशिक्षक सूरज सर ने नटखट अंदाज से किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महोत्सव के अंत में नन्हे नन्हे सभी प्रतिभागी को चॉकलेट दिया गया तथा सीनियर ग्रुप में विजेता 1अध्ययन,2 खुशबू, 3 तनुश्री वहीं जुनियर ग्रुप में 1 माही, 2आदित्य, 3 वेदनशी को निर्णायकों तथा इंटरनेशनल डांस अकैडमी के संचालक सुरज सर द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

राधेकृष्ण डांस महोत्सव में इंटरनेशनल डांस अकैडमी साथ-साथ मानगो के विभिन्न हिस्सों से लगभग 100 अधिक नन्हे नन्हे बच्चों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया।

About The Author

See also  रोजगार का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी को राजस्थान में 20 हजार रुपये में बेचने का आरोप, जबरन शादी कराई

Thanks for your Feedback!

You may have missed