चर्च के फादर पर महिला ने लगाया नौकरी देने के नाम पर यौनाचार्य का आरोप

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- उलीडीह थाना क्षेत्र में स्थित एक चर्च के फादर पीटर मिंज पर महिला ने गंदा काम करने का आरोप लगाया है. महिला ने उलीडीह थाना में चर्च के फादर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मामला 22 जुलाई का है. समाज के डर से महिला ने कहीं शिकायत नहीं की थी. महिला ने पुलिस को बताया कि उसे नौकरी की तलाश थी. चर्च के फादर पीटर मिंज ने चर्च परिसर में चलने वाले स्कूल में उसे चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की नौकरी दिलाने के लिए बुलाया था. शाम 6 बजे वह चर्च के फादर के पास पहुंची. यहां पहुंचकर वह फादर पीटर मिंज से मिली. फादर नौकरी देने की बात कहते हुए उसके शरीर पर गंदी नीयत से हाथ फेरने लगा. वह किसी तरह वहां से भाग निकली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  शादी के एक महीने बाद पति ने पत्नी और सास की हत्या की, लोहे की रॉड से किया हमला

Thanks for your Feedback!

You may have missed