डीएवी बिष्टुपुर में भिड़े दो छात्र, एक का सिर फोड़ा, जाने क्या है मामला

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीएवी स्कूल परिसर में उस वक्त भगदड़ मच गई जब बारहंवी के दो छात्र आपस में भिड़ गए. इस दौरान स्कूल के शिक्षक बीच-बचाव करने पहुंचे पर दोनों छात्रों ने किसी की ना सुनी. इसी बीच एक छात्र ने दूसरे छात्र पर स्केल से सिर पर हमला कर दिया जिससे दूसरे छात्र के सिर पर चोट आई. उसके सिर से खून निकलने लगा. आनन-फानन में स्कूल के शिक्षक घायल छात्र को इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे जहां छात्र का इलाज कराया गया. बताया जाता है कि स्कूल में लंच टाइम के दौरान दोनों छात्र आपस में लंच कर रहे थे. तभी एक छात्र ने दूसरे छात्र के लंच बॉक्स में कुछ डाल दिया. यहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बच्चें गुस्से में आकर ऐसी हरकतें कर बैठते है. आजकल बच्चे गुस्से में काबू नहीं रख पा रहे है जिससे ऐसी घटनाएं हो जा रही है. स्कूल प्रबंधन की ओर से जो उचित कार्रवाई होगी वो प्रबंधन करेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टाटा स्टील में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दो अधिकारियों को प्रमोशन और एक का तबादला

Thanks for your Feedback!

You may have missed