पीएम मोदी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने की अपील

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली / देश :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के दौरान तिरंगा फहराने की अपील की है। लोगों को बड़ी संख्या में ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन से जुड़ने की अपील की है। पीएम मोदी ने देश की आजादी और तिरंगे को स्वतंत्र भारत में लहराने का सपना देखने वालों के साहस और प्रयासों को भी याद किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास के पलों को याद करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने तिरंगे से जुड़ी समिति की डिटेल शेयर करने के साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर भी शेयर की है। इस दौरान पीएम मोदी ने लिखा कि ’22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है क्योंकि इसी दिन 1947 में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया गया था।

13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने की अपील

पीएम मोदी ने लिखा इस साल जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में इसे लहराएं। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा।

देशभक्ति की भावना जगाने के लिए अभियान 

उनका कहना है कि इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।

वहीं संस्कृति मंत्रालय के अनुसार “हर घर तिरंगा” अभियान में राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और मंत्रालय पूरे जोश के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। फिलहाल “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य 13-15 अगस्त तक पूरे देश में झंडा फहराना है। देशभर में झंडे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार कई कदम उठा रही है। जिसके तहत देश के सभी डाकघर 1 अगस्त, 2022 से झंडे बेचना शुरू कर देंगे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed