ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सिदगोड़ा क्षेत्र का है मामला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु डी ब्लॉक के रहने वाले ठेका मजदूर पारस कुमार (39) ने सोमवार की सुबह अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह के समय काफी देर तक वह अपने से निकलकर काम पर नहीं गया था. इस कारण से परिवार के लोगों को आशंका हुई. इसके बाद कमरे में गये तब उसे पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ पाया. इसके बाद घटना की जानकारी सिदगोड़ा थाने पर जाकर दी गयी. सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम अस्पताल भेज दिया है.
इधर सिदगोड़ा पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिवार के लोगों ने नहीं दी है. अब पारस का विवाद घर में था या काम के दौरान किसी के साथ हुआ था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  झारखंड को मिली बड़ी स्वास्थ्य उपलब्धि, NHM ने जताई खुशी

Thanks for your Feedback!

You may have missed